बस पलटने से 5 लोगों की मौत, कई भारतीय समेत सवार थे 54 लोग

demo pic 2025 08 23T144408.132
बस पलटने से 5 लोगों की मौत, कई भारतीय समेत सवार थे 54 लोग

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में एक भीषण बस हादसा हो जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई भारतीय समेत 54 यात्री सवार थे। यह घटना नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक बस के पलट जाने से हुई। इसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बस चालक का ध्यान भटकने के कारण यह हादसा हुआए जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसका ध्यान किस वजह से भटका। मामले की जांच जारी है। रे के मुताबिक बस में सवार यात्रियों की उम्र एक साल से लेकर 74 साल तक थी।
बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि किसी अन्य को जानलेवा चोटें आई हैं। प्रशासन ने दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चालक का ध्यान किस कारण भटका और हादसे से पहले बस की गति व स्थिति क्या थी। इस दुखद घटना ने यात्रियों और उनके परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है और भारतीय दूतावास से भी संपर्क किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47