पत्नी की हत्या कर बाहर निकाला दिल, हाथ में लेकर घूमता रहा, पुलिस ने घर के पास से बटोरा शव

demo pic 2025 08 23T151520.374
पत्नी की हत्या कर बाहर निकाला दिल, हाथ में लेकर घूमता रहा, पुलिस ने घर के पास से बटोरा शव

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में हत्या की खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका दिल निकाल लिया और उसे साथ लेकर घूमने लगा। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव बरमाद कर जांच शुरू कर दी है। यह सनसनीखेज घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के बनकांडी इलाके में हुई। मृतक महिला का नाम दीपाली रॉय है। उसकी उम्र 45 साल है। रमेश रॉय और दीपाली रॉय मयनागुड़ी ब्लॉक के बनकांडी इलाके में रहते थे। शुक्रवार सुबह स्थानीय निवासियों ने रमेश रॉय को अपनी पत्नी के कटे हुए और खून से लथपथ अंगों के साथ घूमते देखा। इसके अलावाए अन्य अंग घर के आसपास लहूलुहान अवस्था में पड़े देखे गए।
खबर मिलने पर मयनागुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। इस बीचए पुलिस के पहुंचने से पहले ही रमेश रॉय लापता हो गया था। बाद में पुलिस ने रमेश रॉय को गिरफ्तार कर लिया। उसे उत्तर बंगाल के शिंगीमारी इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से काटा हुआ दिल (हार्ट) और हथियार बरामद किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद एक झोले में उसके शरीर के अंग भर लिए। इसके बाद वह इलाके में घर-घर जाकर पड़ोसियों को अपनी पत्नी के अंग दिखा रहा था। स्थानीय निवासी ने बताया, आज सुबह रमेश एक थैला लेकर घूम रहा था। वह एक घर में गया और थैले के अंदर से अपनी पत्नी का दिल दिखाया। फिर एक स्थानीय व्यक्ति ने मुझे इसकी सूचना दी। मैं उसकी पत्नी की हालत देखने उसके घर गया। तभी मैंने बिस्तर पर खून देखा। फिर मैंने मुखिया को सूचना दी कि पुलिस को सूचना दे। रमेश ने ज़रूर अपनी पत्नी की हत्या की होगी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47