ससुरालवालों पर आरोप, बहू को जिंदा जलाकर मार डाला, 35 लाख रुपए के दहेज की कर रहे थे मांग

demo pic 2025 08 23T164839.520
ससुरालवालों पर आरोप, बहू को जिंदा जलाकर मार डाला, 35 लाख रुपए के दहेज की कर रहे थे मांग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के कासना थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू को जिंदा जलाकर मारा गया है। आरोप ससुरालवालों पर लगे हैं। आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को जिंदा जलाकर मार डाला। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पतिए सास ओर ससुर समेत चार लोगों ने दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की और ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक महिला की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले शख्स से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो कार और सभी सामान दिया था। लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार और दी गई। लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई।
परिजनों के अनुसार,ए उनकी दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना। मृतक की बड़ी बहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके ओर उनकी छोटी बहन के साथ मृतक के पति ने मारपीट की। उसके गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई उसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया। उन्होंने किसी तरह पड़ोसी की मदद से पीड़िता को पास के अस्पताल में एडमिट कराया। यहां से दिल्ली के एक अस्पताल में ट्रांसफर किया गया लेकिन यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47