Nikki Murder Case: दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति समेत 4 गिरफ्तार

demo pic 2025 08 25T154900.387
Nikki Murder Case: दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाया, पति समेत 4 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई निक्की की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दहेज को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर उसके पति विपिन भाटी ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निक्की के पति, सासए ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया थाए जिसमें उसने आरोप लगाया कि विपिन और उसके परिवार के सदस्य 36 लाख रुपये की दहेज मांग को लेकर निक्की को प्रताड़ित कर रहे थे। दोनों बहनें एक ही परिवार में विवाहित थीं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निक्की को बुरी तरह से घायल अवस्था में देखा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार किया, लेकिन हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली लगी। बाद में पुलिस ने उसकी मां, ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47