अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने परिवार संग की सीएम योगी से मुलाकात

demo pic 2025 08 25T171336.553
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने परिवार संग की सीएम योगी से मुलाकात

लखनऊ। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की है। इस दौरान शुभांशु शुक्ला का परिवार भी मौजूद रहा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने लखनऊ में कदम रखा। जब से वह अंतरिक्ष से धरती पर लौटे हैं, लखनऊ के लोग बेसब्री से उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार वह क्षण आ ही गया। हम शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी और प्यार से स्वागत करते हैं।
लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला ने अपने स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, आज सुबह मैं बहुत थका हुआ था। फिर मैंने आप बच्चों को सड़कों पर देखा और मुझे बताया गया कि आप सुबह 7.30 बजे से वहां खड़े हैं। मैंने आपको पसीने से तर, मुस्कुराते और इतना उत्साहित देखा कि मेरी थकान गायब हो गई। सफल होने के लिए केवल दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। मेरे समग्र अनुभव मेंए मुझे लगता है कि भविष्य बेहद उज्ज्वल है। हम सही समय पर हैं, सही अवसर मौजूद हैं। आईएसएस पर आपके साथ हुई प्रत्येक बातचीत में, मुझसे कभी यह सवाल नहीं पूछा गया कि आईएसएस पर कैसा था। मुझसे हमेशा पूछा जाता था कि अंतरिक्ष यात्री कैसे बनें। यह बताता है कि आपका मन किस दिशा में जा रहा है। कृपया आकांक्षा रखें। हमारे पास 2040 तक चंद्रमा पर उतरने का एक विजन और एक मिशन है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47