एक साथ टकराए बोलेरो, बाइक और ई-रिक्शा, तीन लोगों की मौत

demo pic 2025 08 30T134551.816
एक साथ टकराए बोलेरो, बाइक और ई-रिक्शा, तीन लोगों की मौत

भिवानी के लोहारू रोड स्थित हालुवास मोड़ पर महिंद्रा बोलेरोए मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पिता.पुत्र सहित गांव देवसर के ही 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात को हुआए जब वे भिवानी से घर लौट रहे थे। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान गांव देवसर निवासी करीब 13 वर्षीय लवप्रीत, उसके पिता करीब 40 वर्षीय विनोद तथा गांव देवसर निवासी रमेश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गांव देवसर निवासी विनोद अपने बेटे लवप्रीत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी से अपने गांव देवसर जा रहे थे। वहींए गांव देवसर निवासी रमेश तथा राकेश व कृष्ण ई-रिक्शा में बैठकर भिवानी की तरफ से जा रहे थे। जब वे लोहारू रोड स्थित हालुवास मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल सवाल विनोद, लवप्रीत, ई-रिक्शा सवार रमेश, राकेश व कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों बाप.बेटे को मृत घोषित कर दिया। इधरए ई.रिक्शा सवार तीनों रमेशए राकेश व कृष्ण का उपचार आरंभ कर दिया। उपचार के दौरान रमेश की भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। डॉक्टरी की लापरवाही पर सिविल सर्जन डॉक्टर रघुवीर सिंह शांडिल्य ने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ बोर्ड का गठन कर दिया है लापरवाही सामने आए जाने पर डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। गांव देवसर के सरपंच संजय ने बताया कि गांव के ही पांच लोगों का रात को एक्सीडेंट हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इधर, दो लोगों की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि रात को एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिवानी के सामान्य नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और इस में बाईपास सवार पिता पुत्र की मौत मौके पर ही हो गई थी और ई रिक्शा में सवार व्यक्ति की मौत सुबह हुई है और डॉक्टरों के खिलाफ भी बोर्ड का गठन किया गया कमी पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47