दुखदः अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 800 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

demo pic 2025 09 01T160042.232
दुखदः अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 800 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से थर्रा उठा है। रविवार-सोमवार की देर रात देश में एक के बाद एक भूकंप के लगातार झटकों ने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिकए अफगानिस्तान में देर रात से लेकर सुबह तक के बीच 6.3 की तीव्रता से लेकर 5 की तीव्रता तक के कई भूकंप के झटके लगे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिकए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बसावुल से 36 किलोमीटर दूर था।
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिकए अफगानिस्तान में पहला भूकंप देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। इस भूकंप के बाद पूरी रात कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रात 12 बजकर 47 मिनट पर 6.3 की तीव्रता का भूकंप।
रात 1 बजकर 8 मिनट पर 4.7 की तीव्रता का भूकंप।
रात 1 बजकर 59 मिनट पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप।
रात 3 बजकर 03 मिनट पर 5 की तीव्रता का भूकंप।
सुबह तड़के 5 बजकर 16 मिनट पर 5 की तीव्रता का भूकंप।
अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 800 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इसके साथ ही कम से कम 2500 अन्य लोग घायल हो गए। कुनार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि नूर गुल, सोकी, वटपुर, मनोगी और चापाडारे जिलों में भारी संख्या में लोग मारे गए हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा 800 से ज्यादा हो सकता है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47