लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 15 दिसम्बर तक हो जाएगा तैयार

demo pic 2025 09 05T114718.551
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 15 दिसम्बर तक हो जाएगा तैयार

उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों लखनऊ और कानपुर के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। एनएचएआई ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्सप्रेसवे आगामी 15 दिसंबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। खबर के मुताबिक, रक्षामंत्री के सलाहकार ने इस संबंध में एनएचएआई से रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें यह अपडेट निकलकर सामने आया। इसमें बताया गया कि कुछ अधूरे कार्य शेष हैं जिन्हें दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 15 दिसंबर से पहले ट्रायल रन में यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि कोई काम बचा तो नहीं है। बता दें, इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ से कानपुर का सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस बात की पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर या जनवरी की शुरुआत तक में इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिलहाल 6 लेन का होगा। हालांकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आठ लेन तक भी बढ़ाया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे पर कहीं से भी कोई गाड़ी प्रवेश नहीं कर सकेगी। एनएचएआई ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या रोड पर बीबीडी के सामने कट और ब्लैक स्पॉट की परेशानी का हल खोजा जा रहा है। आपको बता दें, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के ज्यादातर हिस्सों का काम हो चुका है या बिल्कुल आखिरी फेज में है। लखनऊ सीमा में स्कूटर इंडिया के पास बिजली विभाग की लो टेंशन लाइन अभी हटानी है। इसका काम 14 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47