GST सुधारों से इकोनॉमी को गति मिलेगी-योगी आदित्यनाथ

demo pic 2025 09 05T120725.276
GST सुधारों से इकोनॉमी को गति मिलेगी-योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की कर व्यवस्था एक नए युग में प्रवेश कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म का जो संकल्प देशवासियों के सामने रखा था, वह आज साकार हो रहा है.. इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई। अब ळैज् में 5 और 18% के केवल दो प्रमुख स्लैब होंगे.. यह नया अध्याय किसानों, महिलाओं, युवाओं, डैडम् सेक्टर और छोटे कारोबारियों को एक नई ताकत देगा। खाद्यान्न, दवाइयों, शिक्षण सामग्री पर 0.5% GST होने से घरेलू खर्च में बचत होगी.. यह छोटे कारोबारियों के लिए एक संबल होगा और व्यापार सुगमता नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में उद्यमियों का शोषण किया गया और गुंडा टैक्स का बोलबाला था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 2251 करोड़ रुपये के निवेश और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस संदर्भ में उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों से गुंडा टैक्स वसूलना सपा सरकार के संस्कार का हिस्सा था।
उन्होंने कहा, जब सुरक्षा का माहौल बनता है तो निवेश आता है। निवेश से नौकरी और रोजगार के द्वार खुलते हैं। रोजगार से खुशहाली आती है और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। डबल इंजन की सरकार सुरक्षा का माहौल प्रदान कर समृद्धि का मार्ग सुगम कर रही है। उन्होंने नाम लिये बगैर सपा को निशाना बनाते हुए कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले एवं राज्य को दंगों की आग में झोंकने वाले लोगों ने नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, वोट बैंक की राजनीति में सुरक्षा से खिलवाड़ किया, बेटी-बहनों की इज्जत की परवाह नहीं की और मातृशक्ति की गरिमा का ख्याल नहीं किया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47