मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी के कुणाल घोष पर 100 करोड़ रुपये का किया मानहानि केस

demo pic 2025 09 05T123256.882
मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी के कुणाल घोष पर 100 करोड़ रुपये का किया मानहानि केस

भाजपा नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का आरोप है कि घोष ने मिथुन को चिटफंड घोटाले से जोड़ने और उनके भाजपा में शामिल होने के पीछे स्वार्थ का आरोप लगाया। मिथुन ने यह भी आरोप लगाया कि कुणाल घोष ने उनके बेटे के बारे में गलत अफवाहें फैलाईं। मिथुन ने 50,000 रुपये की कोर्ट फीस जमा की है और टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष को मानहानि करने से रोकने की मांग की है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है। कुणाल घोष ने कहा- मीडिया से मुझे जानकारी मिली कि मिथुन चक्रवर्ती ने मेरे खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है, वो भी 100 करोड़ रुपए का। मुझे अभी तक कोई लेटर नहीं मिला है। इस विषय में मेरी टिप्पणी ये है कि मैंने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मेरे एडवोकेट आयन चक्रवर्ती बीमार हैं इसलिए अभी तक उन्हें नोटिस नहीं भेजा गया है। मामला दर्ज मैंने भी किया है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने आगे कहा- मिथुन दादा ने मेरे खिलाफ 100 करोड़ रुपए के मामला दर्ज करवाया है। वह एक दल बदलू माल हैं! बातों-बातों में वह पार्टी चेंज करते हैं। छोटी उमर में नक्सली, उसके बाद ज्योति अंकल (ज्योति बासु, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता), उधर जाकर शिवसेनाए उसके बाद कहा ममता बनर्जी मेरी बहन हैं। उसके बाद फिर से वह चले गए बीजेपी में। जो इतनी जल्दबाजी में पार्टी चेंज करते हैंए उन्हें कोई पार्टी मान नहीं देती है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47