पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द, चार गुना भीड़ उमड़ी

demo pic 2025 09 06T130958.764
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द, चार गुना भीड़ उमड़ी

आगरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वचन कार्यक्रम आखिरी वक्त पर स्थगित कर दिया गया। यह कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम गार्डन में होना था, जहाँ करीब 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। लेकिन अनुमान से चार गुना अधिक यानी करीब 20 हजार भक्त पहुँच गए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अनुमति रद्द कर दी। कार्यक्रम शनिवार दोपहर 1 बजे होना था, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री करीब दो घंटे भक्तों को आशीर्वाद देते। हालांकि, सुबह 11:30 बजे वे खंदारी स्थित पदम प्राइड अपार्टमेंट पहुँचे और आयोजक पुष्कल गुप्ता के घर ठहरे। दोपहर 12 बजे पुलिस ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना जारी कर दी। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम पहले तारघर मैदान में होना तय था, लेकिन बारिश के कारण स्थल बदलकर राज देवम गार्डन किया गया था।इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री ने “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” की घोषणा की है। यह यात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन पहुँचेगी। करीब 170 किमी की यह पदयात्रा 10 दिनों में पूरी होगी। इसे “बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन सनातन हिंदू एकता यात्रा” नाम दिया गया है। 1 सितंबर को वृंदावन में साधु-संतों के साथ बैठक में शास्त्री ने कहा था कि भारत को खंडित करने की कोशिशें हो रही हैं और विदेशी ताकतें सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद और मूत्र जिहाद” जैसे तरीकों से सनातन धर्म पर प्रहार किया जा रहा है। इन्हीं परिस्थितियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यह पदयात्रा निकाली जाएगी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47