
आगरा। दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। यमुना किनारा रोड स्थित स्ट्रैची ब्रिज के नीचे करीब तीन फीट पानी भर गयाए जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और लंबा जाम लग गया। पानी भरने से हाथी घाट और बेलनगंज की ओर आने.जाने वाले वाहन फंस गए। कई टू.व्हीलर चालक धक्का देकर गाड़ियों को बाहर निकालते नजर आएए जबकि चार पहिया वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया। एक कार तो पानी में तैरने लगीए जिसे बच्चों ने धक्का देकर बाहर निकाला।
लगभग 100 मीटर तक पानी भरने के कारण कई वाहन बीच रास्ते बंद हो गए। लोग घंटों तक परेशान रहे। बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। स्ट्रैची ब्रिज के नीचे जलभराव से जीवनी मंडीए बेलनगंज और यमुना किनारा रोड पर भीषण जाम लग गया। कई लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
