हाईवे पर SUV पलटी, 3 इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत, 8 घायल

demo pic 2025 09 06T143659.679
हाईवे पर SUV पलटी, 3 इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत, 8 घायल

गुजरात। राजकोट जिले में आज एक हाईवे पर एसयूवी पलटने से इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन स्टूडेंट की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जासदन तालुका के जंगवाड गांव के पास सुबह करीब 1.30 बजे हुआ। इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट का एक ग्रुप दीव जा रहा था। रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अटकॉट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आर एस सकरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले नरेश कोडावती (19), मोथी हर्षा (17) और आफिद सैयद (17) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गाड़ी चला रहे एक स्टूडेंट का मोड़ पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया, जिससे गाड़ी राज्य हाईवे पर पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि आठ घायलों में से दो को फ्रैक्चर हुआ था, जिनका इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47