डबल मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

demo pic 2025 09 06T151012.510
डबल मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं डबल मर्डर की वारदात सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके अलावा हत्या के पीछे क्या वजह रही है, इसकी भी जांच की जा रही है। अपराधियों ने डबल मर्डर की इस घटना को शुक्रवार की शाम को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैंए जिनकी तलाश की जा रही है।
दरअसल, शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रताप नगर के सी-ब्लॉक इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शाम करीब 7ः15 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। यहां पता चला कि दोनों पीड़ितों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुधीर उर्फ ​​बंटी और 30 वर्षीय राधे प्रजापति के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के साथ.साथ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही हैं और साक्ष्य एकत्र कर रही हैं। आरोपियों का पता लगानेए उनकी पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47