
आगरा। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। रविवार को पानी गांवों से बढ़कर शहर के मुख्य मार्गों तक आ गया। यमुना किनारा रोड और हाथी घाट रोड पर पानी भरने से ट्रांसपोर्ट कारोबारी परेशान हैं। कैलाश गांव सहित आसपास के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गयाए बिजली काट दी गई और 500 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया। दिल्ली और मथुरा से छोड़ा गया पानी आगरा की ओर बढ़ रहा है। रविवार सुबह जलस्तर 499ण्80 फीट पर था और अनुमान है कि शाम तक 500 फीट पार कर जाएगा। ताजमहल के पीछे मेहताब बागए दयालबाग और बटेश्वर तक पानी पहुंच गया है।
