वेदांता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC के जज चंद्रन ने खुद को अलग किया

demo pic 2025 09 08T181343.659
वेदांता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC के जज चंद्रन ने खुद को अलग किया

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने सोमवार को वेदांता के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इस याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया था कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर वायसराय रिसर्च के आरोपों की जांच करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया जाए।
वायसराय रिसर्च ने आरोप लगाया था कि अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल का खनन समूह वित्तीय रूप से अस्थिर है और लेनदारों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर रहा है। न्यायमूर्ति चंद्रन के सुनवाई से अलग होने पर संज्ञान लेते हुएए भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और अतुल चंदुरकर की पीठ ने अधिवक्ता शक्ति भाटिया की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। भाटिया ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्होंने एमसीए21 फाइलिंगए सेबी के खुलासे और कंपनी रजिस्ट्रार के रिकॉर्ड की समीक्षा करके वायसराय रिपोर्ट के कुछ हिस्सों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की है। याचिका में कहा गया कि कुछ उच्च.मूल्य वाले लेनदेन में प्रतिपक्ष शामिल थेए जिन्हें न तो संबंधित पक्ष घोषित किया गया था और न ही अनिवार्य रूप से शेयरधारकों की मंजूरी ली गई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47