बेखौफ गुंडों ने दिनदहाड़े केबिन में घुसकर डॉक्टर को पीटा, हड़कंप

demo pic 2025 09 09T111318.682
बेखौफ गुंडों ने दिनदहाड़े केबिन में घुसकर डॉक्टर को पीटा, हड़कंप

झांसी। झांसी के संजीवनी हॉस्पिटल में दिनदहाड़े डॉक्टर के साथ मारपीट हुई है। डॉक्टर की पहचान मनदीप के रूप में हुई है। 13 नकाबपोश गुंडों ने हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर मनदीप की पिटाई की है। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि नकाबपोश गुंडे बड़ी संख्या में दिनदहाड़े हॉस्पिटल में घुसते हैं। उन्हें देखकर हॉस्पिटल में मौजूद मरीज और अन्य स्टाफ के लोग डर जाते हैं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पातेए ये गुंडे डॉक्टर के केबिन में घुसते हैं। इस दौरान डॉक्टर अपने फोन पर किसी से बात कर रहे होते हैं। लेकिन गुंडे केबिन के अंदर घुसते ही डॉक्टर से मारपीट शुरू कर देते हैं और उन्हें सामने पड़ी टेबल पर गिरा देते हैं। हमलावर गुंडों ने इस कांड को बड़ी साजिश के तहत अंजाम दिया है। वह अपने चेहरे ढंककर आए थे क्योंकि उन्हें इस बात की भनक थी कि हॉस्पिटल के अंदर चप्पे.चप्पे पर सीसीटीवी लगा हुआ है। वह हमला भी करना चाहते थे और कैमरे में अपने चेहरों की पहचान भी नहीं आने देना चाहते थे। अचानक हुई इस घटना से हॉस्पिटल परिसर में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में डॉक्टर मनदीप को चोटें आई हैं और उनका कहना है कि ऐसे माहौल में वह कैसे मरीजों का इलाज कर सकते हैंघ् जब वह खुद ही सुरक्षित नहीं हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47