273 करोड़ के बैंक घोटाले में दिल्ली-एमपी में ईडी का 10 ठिकानों पर छापे

demo pic 2025 09 09T154728.993 1
273 करोड़ के बैंक घोटाले में दिल्ली-एमपी में ईडी का 10 ठिकानों पर छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कथित 273 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली और मध्य प्रदेश में दस स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने दिल्ली में नौ और मध्य प्रदेश के भोपाल में एक स्थान पर तलाशी ली। तलाशी अभियान में शामिल परिसर कंपनी से निकटता से जुड़ी संस्थाओं और व्यक्तियों के हैं। ईडी ने केंद्रीय जाँच ब्यूरो ;सीबीआईद्ध की प्राथमिकी के आधार पर एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की, जो बैंक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी और उसके प्रवर्तकों व निदेशकों ने आईएफसीआई (भारतीय औद्योगिक वित्त निगम) द्वारा दिए गए लगभग 273 करोड़ रुपये के ऋण और धन का गबन किया। ईडी द्वारा की गई एक जाँच का हवाला देते हुएए अधिकारियों ने कहा कि ऋण राशि का एक बड़ा हिस्सा ईएचडीएल की विभिन्न संबंधित संस्थाओं में स्थानांतरित कर दिया गया, जो किसी भी वास्तविक व्यवसाय में शामिल नहीं थीं। एक अन्य मामले में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा 2014 में दर्ज की गई एक शिकायत और कांग्रेस नेता सोनिया गांधीए राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के दस्तावेज़ दाखिल किए। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने ईडी को सभी प्रस्तावित आरोपियों को दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47