
शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के तिलौआ गांव में सोमवार सुबह हैंडपंप ठीक करते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तिलहर क्षेत्र के डभौरा गांव में लिंटर डालने जा रही मिक्सर मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इसमें 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और पांच मजदूर झुलसकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसों के लिए बिजली निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
