
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह कटघर में मजदूरी के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक और उसके बेटे ने मजदूर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि ढाबा मालिक ने उसे कड़छी व अन्य सामान से मारा और गालियां दीं। घटना का वीडियो एक राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
