
नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे सभी सीमावर्ती जनपदों में पुलिस को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर रहने के लिए आदेश जारी किया गया है। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता हेतु पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के अधीन क़ानून व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पर तीन हेल्पलाइन नंबर तथा एक व्हाट्सएप नंबर 24×7 संचालित रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक सीधे मदद प्राप्त कर सकेंगे।
- 0522.2390257
- 0522.2724010
- 9454401674
WhatsApp- 9454401674
इसके अतिरिक्त, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को निर्देशित किया गया है कि नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना अथवा पोस्ट की सतत निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल में हुई हिंसा को दुखद बताया है। उन्होंने नेपाल के लोगों से की शांति की अपील की है। बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी में नेपाल की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गयी है।
