ट्रैफिक ड्यूटी से गायब 3 दरोगा, डीसीपी सिटी ने किया सस्पेंड

demo pic 2025 09 10T140048.825
ट्रैफिक ड्यूटी से गायब 3 दरोगा, डीसीपी सिटी ने किया सस्पेंड

आगरा। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने ड्यूटी से गायब मिलने पर न्यू आगरा थाने के तीन दरोगाओं- विवेक यादव, धर्मेंद्र वर्मा और गौरव तेवतिया- को सस्पेंड कर दिया। डीसीपी सिटी मंगलवार को जाम की स्थिति का जायजा लेने के लिए भगवान टॉकीज चौराहे पर पहुँचीं, जहाँ हालात बेहद खराब थे। चौराहे पर इन तीनों दरोगाओं की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले।
दरअसल, पिछले तीन दिनों से आगरा में जाम की स्थिति बनी हुई है। यमुना किनारा मार्ग पर पानी भरनेए एमजी रोड पर मेट्रो की खुदाई और हाईवे पर ट्रोला हादसे जैसी वजहों से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने एसओ और एसएचओ तक को चौराहों पर ड्यूटी देने के निर्देश दिए थे। लेकिन निरीक्षण में हकीकत कुछ और ही सामने आई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47