क्लब में तोड़फोड़ करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने कार सीज की

demo pic 2025 09 10T141445.685
क्लब में तोड़फोड़ करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने कार सीज की

आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित एक क्लब में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की कार भी सीज कर दी है।
मामला 6 सितंबर का है, जब युवक-युवतियों का एक ग्रुप क्लब में आया था। सभी ने शराब पीए खाना खाया और डांस किया। बिल चुकाने के वक्त विवाद हुआ तो आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। क्लब स्टाफ पर मारपीट की गई और कार से कर्मचारियों को टक्कर मारने की भी कोशिश की गई। कैशियर महावीर प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पहले भगवती कॉलोनी निवासी रामपाल को हिरासत में लिया और उसकी थार कार सीज की। पूछताछ में उसके साथियों-देवरी रोड निवासी धीरज, शुभम और युवतियां मानसी व महक-के नाम सामने आए। पुलिस ने धीरज और शुभम को भी पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि दो बोतल शराब महंगी होने और बिल में ₹2000 कम पड़ने पर विवाद हुआ थाए जो मारपीट तक पहुँच गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47