
दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर बड़ा मामला सामने आया। संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने सौतेले बच्चों-समायरा और कियान-की याचिका को चुनौती दी, जिसमें उन्होंने संपत्ति में हिस्सेदारी मांगी है। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा (अपनी मां के जरिए) और नाबालिग बेटा कियान (करिश्मा की अभिभावकता में) ने याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि संजय की कथित वसीयत फर्जी है, जिसमें बच्चों को पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। बच्चों की ओर से वकील महेश जेठमलानी ने दलील दी कि वसीयत संदिग्ध है और रजिस्टर्ड भी नहीं है।
प्रिया कपूर की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव नायर ने कहा कि यह मुकदमा टिकाऊ नहीं है। प्रिया कानूनी पत्नी और विधवा हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बच्चों को पहले ही ट्रस्ट के जरिए करीब 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति दी जा चुकी है। सुनवाई के दौरान संजय कपूर की मां ने भी दखल दी और कहा कि लगभग 10,000 करोड़ की संपत्ति पर सवाल हैए इसलिए यथास्थिति बनाए रखी जाए। हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर और अन्य प्रतिवादियों को समन जारी कर दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। साथ हीए वसीयत को सीलबंद लिफाफे में और सभी संपत्तियों की सूची कोर्ट में पेश करने को कहा गया। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगीए जब कोर्ट अंतरिम आदेश ;स्टेद्ध पर विचार करेगा।
