
बेंगलुरु। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक कांग्रेस के विधायक सतीश कृष्ण सेल को गिरफ्तार कर लिया है। सेल को कथित अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़े धन शोधन के मामले में मंगलवार देर रात बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया। उन्हें एक विशेष अदालत में पेश किया गयाए जहां से ईडी ने उन्हें एक दिन की हिरासत में भेजा। बुधवार को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी नई हिरासत की मांग करेगी। ईडी की जांच 2010 में दर्ज एक मामले से शुरू हुई थी, जिसमें बेल्लारी से बेलेकेरी बंदरगाह तक लगभग आठ लाख टन अवैध रूप से लौह अयस्क का परिवहन हुआ था। एजेंसी ने अगस्त में कारवार, गोवा, मुंबई और दिल्ली में कई कंपनियों पर छापेमारी की थी। इनमें आशापुरा माइनिंग, श्री लाल महल, स्वास्तिक स्टील्सए आईएलसी इंडस्ट्रीज और श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मिनरल्स शामिल हैं। ईडी के अनुसारए सेल और अन्य संस्थाओं ने श्री मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से अवैध रूप से लौह अयस्क निर्यात किया। मल्लिकार्जुन शिपिंग सेल की कंपनी मानी जाती है। विशेष अदालत ने दोषसिद्धि आदेश जारी किया था, हालांकि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पिछले साल विधायक की सात साल की जेल की सजा को निलंबित किया था।
