डूंगरपुर कांडः आज़म खान को हाईकोर्ट से जमानत

demo pic 2025 09 10T161030.931
डूंगरपुर कांडः आज़म खान को हाईकोर्ट से जमानत

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को रामपुर के डूंगरपुर कांड में जमानत दे दी। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने 12 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 30 मई 2024 को आज़म खान को 10 साल और ठेकेदार बरकत अली को 7 साल की सजा सुनाई थी। दोनों ने सजा के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आपराधिक अपील दायर कर जमानत की मांग की थी। बरकत अली को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। डूंगरपुर मामले में अगस्त 2019 में अबरार नामक व्यक्ति ने थाना गंज में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आज़म खानए सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खान और ठेकेदार बरकत अली पर 2016 में उसके घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47