
टोरंटो। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के रिचमंड हिल इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक कार अचानक डेकेयर की खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुस गई और वहां खेल रहे बच्चों को रौंद डाला। हादसे में 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गईए जबकि 9 अन्य घायल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना योंगे स्ट्रीट और नॉटिंघम ड्राइव के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चा डेढ़ साल का था। घायलों में 18 महीने से 3 साल तक के 6 बच्चे और बालवाटिका के 3 कर्मचारी शामिल हैं। यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि कार चलाने वाला 70 वर्षीय व्यक्ति हादसे के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह घटना जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं लगतीए बल्कि ड्राइवर की गलती से हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
