
मुंबई। मनोज बाजपेयी की फिल्म जुगनुमा का प्रीमियर सिर्फ एक सिनेमाई इवेंट नहीं रहाए बल्कि यहां दोस्ती और सम्मान का खूबसूरत नज़ारा भी देखने को मिला। रेड कार्पेट पर जैसे ही मनोज बाजपेयी पहुंचेए तो अनुराग कश्यपए जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लपक कर उनके पैर छूने दौड़े।
मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप की दोस्ती 90 के दशक में सत्या से शुरू हुई और गैंग्स ऑफ वासेपुर ने इसे और मजबूत बना दिया। बीते दिनों आई अफवाहों के बावजूद दोनों की बॉन्डिंग पहले जैसी अटूट दिखी। खुद मनोज बाजपेयी भी हाल ही में कह चुके हैं कि अनुराग अपने विश्वास और जुनून की वजह से इस मुकाम पर हैंए और उन्होंने निर्देशक की जर्नी की जमकर तारीफ की थी।
राम रेड्डी के निर्देशन में बनी जुगनुमा 12 सितंबर को देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट में मनोज बाजपेयी के साथ प्रियंका बोसए दीपक डोबरियालए तिलोत्तमा शोमए हीरल सिद्धू और अवान पुकोट जैसे कलाकार शामिल हैं। 1980 के दशक में हिमालय की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म देव (मनोज बाजपेयी) की कहानी है, जो एक बाग मालिक है। रहस्यमयी तरीके से पेड़ों के जलने की घटनाएं उसे न सिर्फ लोककथाओं बल्कि अपने परिवार की दबी हुई सच्चाइयों तक ले जाती हैं।
