
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 16 निचले स्तर के नक्सलियों ने बुधवार शाम पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि उन्होंने माओवादी विचारधारा और संगठन के आंतरिक मतभेदों से निराश होकर यह कदम उठाया। ये नक्सली जनताना सरकारए चेतना नाट्य मंडली और पंचायत मिलिशिया से जुड़े थे और राशनए दवाइयांए हथियार व आईईडी पहुँचाने तथा सुरक्षा बलों की रेकी करने में सक्रिय थे। पुलिस के मुताबिकए कैडरों ने माना कि शीर्ष माओवादी नेता ही आदिवासियों के असली दुश्मन हैं।इ सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों को 50,000 रुपये की सहायता और पुनर्वास योजना का लाभ देने की घोषणा की है।
