
उप्र। हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अतरौली थाना क्षेत्र के भीखपुर एमा गांव में रामसनेही (45) नामक शख्स ने विवाद के बाद अपनी पत्नी वेदना (35) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहींए उसने अपनी 12 वर्षीय बेटी रेशमा पर भी जानलेवा हमला किया। बच्चों की चीख.पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान आरोपी के बाकी पांच बच्चों की जान बच गई। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हमले में गंभीर रूप से घायल रेशमा की श्वास नली कट गई। उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया हैए जहां हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामसनेही शराब का आदी है और मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी शादी 13 साल पहले बिहार की रहने वाली वेदना से हुई थी। दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर पड़ोसी समय पर न पहुंचते तो आरोपी अपने अन्य बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।
