भगीपुर फायरिंग मामले में एसएसपी ने की कार्रवाई, पूरी गोदाम चौकी निलंबित

demo pic 2025 09 11T130913.341
भगीपुर फायरिंग मामले में एसएसपी ने की कार्रवाई, पूरी गोदाम चौकी निलंबित

एटा के भगीपुर गांव और मोहल्ला नई बस्ती बारह बीघा में सोमवार रात दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम चौकी प्रभारी शिवा जादौन और दो आरक्षियों महीपाल व जितेंद्र को निलंबित कर दिया। घटना में एक युवक सोनू गुप्ता गोली लगने से घायल हुआए जिसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 नामजद और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह और सीओ सिटी अमित कुमार राय ने पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल मार्च कर लोगों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47