
आगरा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। प्रमुख चौराहों पर 100 मीटर की परिधि में अब कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। भगवान टॉकीज चौराहे पर तीन दिन से यह कार्रवाई चल रही है। ठेले-खोखे हटाए जा रहे हैं और रोडवेज बसों को भी चौराहे से 100 मीटर दूर खड़ा कराया जा रहा है। एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि शहर के कई प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण और ऑटो.ई.रिक्शा चालकों की गलत पार्किंग से जाम की समस्या थी। अब थाना पुलिस के साथ मिलकर यातायात पुलिस सख्ती कर रही है। यह अभियान जल्द ही सिकंदराए बोदलाए लोहामंडीए शाहगंजए टेढ़ी बगिया और रामबाग चौराहों पर भी चलाया जाएगा। एमजी रोड पर भी वाहनों की पार्किंग रोक दी गई है। शोरूम संचालकों को निर्देश दिया गया है कि यदि वाहन खड़े किए तो चालान काटा जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बोदला व्यापार मंडल के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि आवास विकास कॉलोनी से बोदला तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। ठेले लगाने वालों की पहचान की जाएगी और दिवाली से पहले मार्केट कमेटी पूरी योजना बनाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि किसी भी दुकानदार को परेशान नहीं किया जाएगा। बैठक में थाना जगदीशपुरा प्रभारी प्रदीप कुमारए कपिल बाजपेईए केदारनाथ अग्रवालए अजय अग्रवालए अध्यक्ष सुधीर गोयलए पार्षद गौरव शर्मा और निरंजन सिंह मौजूद रहे।
