प्रेमिका के घर में मौत, चौंकाने वाले हाल में मिली लाश

demo pic 2025 09 12T164049.269
प्रेमिका के घर में मौत, चौंकाने वाले हाल में मिली लाश

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर माफी में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज़ घटना सामने आई। प्रेमिका से मिलने गए युवक की लाश उसके घर पर फंदे से लटकती मिली। युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी लोकेंद्र (21) पुत्र रमेश चंद्र शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। कुछ देर बाद दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि उसकी लाश फंदे से झूल रही है। जानकारी मिलते ही परिजन प्रेमिका के घर पहुंचे। उनका आरोप है कि मौके पर प्रेमिका रस्सी काट रही थी। परिवार ने इसे हत्या कर फांसी पर लटकाने की साज़िश बताया। सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी गोविंद शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच जारी है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47