
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। किसान आंदोलन के दौरान किए गए विवादित रीट्वीट पर दर्ज मानहानि मामले में कंगना ने अपनी याचिका वापस ले ली।
दरअसल, 2021 में बठिंडा की 73 वर्षीय महिंदर कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कंगना ने उन्हें शाहीन बाग की बिलकिस दादी बताकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। निचली अदालत ने इसे मानहानि मानते हुए केस आगे बढ़ाया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह सिर्फ रीट्वीट नहीं था, इसमें आपकी टिप्पणी भी शामिल थी। अदालत ने कंगना को निचली अदालत में स्पष्टीकरण देने और ज़रूरत पड़ने पर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मांगने की सलाह दी।
