अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित उद्योगों के लिए उप्र सरकार विशेष पैकेज करेगी तैयार

demo pic 2025 09 13T141117.453

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव से निपटने के लिए एक राहत पैकेज पर काम कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार किसी भी उद्योग को बंद नहीं होने देगी। भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट में आयोजित बैठक में सचान ने उद्योग विभाग के अधिकारियों, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद और जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि कानपुरए, मुरादाबाद, भदोही और नोएडा में बैठक के बाद राज्य सरकार केंद्र की मदद से अलग एक अतिरिक्त पैकेज की घोषणा करेगी।
सचान ने बताया कि कालीन उद्योग ने 10 प्रतिशत विशेष पैकेज की मांग की है, जिसे अन्य प्रभावित उद्योगों के सुझावों के साथ मिलाकर निश्चित पैकेज तैयार किया जाएगा। भारत से 60 प्रतिशत कालीन निर्यात अमेरिका को होता है, जिससे टैरिफ के प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार से भी चर्चा की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जुलाई के अंत में भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावाए रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ 27 अगस्त से लागू किया गया। अब भारतीय निर्यात पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लग रहा है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47