तिराना। अल्बानिया दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मंत्री नियुक्त की है। इस वर्चुअल मंत्री का नाम डिएला है, जिसका मतलब अल्बानियाई भाषा में सूरज होता है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने नई कैबिनेट की बैठक में डिएला का परिचय कराया और बताया कि उन्हें देश में भ्रष्टाचार से निपटने की जिम्मेदारी दी गई है। डिएला शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैंए बल्कि AI और डिजिटल कोड से बनाई गई हैं।
डिएला का काम सभी सरकारी टेंडरों और सार्वजनिक निधियों की प्रक्रिया को 100ः पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। उन्होंने अब तक 36,600 डिजिटल दस्तावेज जारी किए हैं और लगभग 1,000 सेवाएं प्रदान की हैं।
डिएला जनवरी 2025 में e-Albania नामक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में लॉन्च हुई थीं। नागरिक और व्यवसाय उनके वॉइस कमांड्स के माध्यम से राज्य दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते हैंए जिससे नौकरशाही में तेजी आई है। अल्बानिया लगभग 28 लाख की आबादी वाला एक बाल्कन देश हैए जहां सार्वजनिक निविदाओं में भ्रष्टाचार लंबे समय से बड़ी समस्या रहा है। प्रधानमंत्री रामा का लक्ष्य है कि 2030 तक अल्बानिया यूरोपीय संघ का हिस्सा बने, और इसके लिए डिजिटल प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त शासन आवश्यक है।
