चार्जिंग स्कूटी में लगी आग, दंपती की जिंदा जलकर मौत

demo pic 2025 09 16T135350.451

आगरा। जगदीशपुरा इलाके के लक्ष्मीनगर में मंगलवार तड़के चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। हादसे में नीचे के फ्लोर पर रह रहे बुजुर्ग दंपती भगवती प्रसाद (90) और उर्मिला देवी (85) की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर की पहली मंजिल इसकी चपेट में आ गई। घटना तड़के करीब 3-4 बजे की है। स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी तभी बैटरी में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ और आग फैल गई। कमरे में सो रही 14 वर्षीय नातिन काकुल को दादा ने समय रहते जगा दिया। वह किसी तरह भागकर ऊपर पहुंची और अपने माता.पिता को जगाया। लेकिन नीचे मौजूद बुजुर्ग दंपती आग और धुएं में फंस गए तथा दरवाजा नहीं खोल पाए।
परिवार और मोहल्लेवाले आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नाकाम रहे। पड़ोसियों की सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। अंदर से बुरी तरह झुलसे दंपती को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गयाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद अमित पटेल ने बताया कि यह दो मंजिला मकान है। नीचे बुजुर्ग दंपती रहते थे जबकि उनका बेटा प्रमोद अग्रवाल अपने परिवार के साथ ऊपर रहता है। हादसे के वक्त ऊपर का परिवार सुरक्षित बच गया, लेकिन बुजुर्ग दंपती लपटों में घिरकर जान नहीं बचा पाए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47