लखनऊ: ऑनलाइन गेम फ्री फायर का खौफनाक असर सामने आया है। मोहनलालगंज क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव में 13 वर्षीय छात्र ने अपने पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये गेम में गंवा दिए। पैसे हारने के बाद घबराए छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक छात्र के पिता सुरेश यादव ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को कभी डांटा नहीं। दो साल पहले जमा 14 लाख रुपये अचानक गायब हो गए। जब पिता ने बैंक से 20,000 रुपये निकालने गए, तब पैसे न होने की जानकारी मिली।
बेटे ने कोचिंग में और दोस्तों के पूछने पर पूरी घटना बताई। पिता ने केवल कहा कि पैसे दवा खरीदने के लिए चाहिए थे, लेकिन बेटे ने इसके बाद खुदकुशी कर ली। घटना ने ऑनलाइन गेम के खतरनाक प्रभाव और नाबालिगों पर उसके असर को उजागर किया है।
