आनंदकुमार बने भारत के पहले स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई

demo pic 2025 09 16T154354.334

भारत के 22 वर्षीय आनंदकुमार वेलकुमार ने स्केटिंग में नया इतिहास रच दिया है। चीन में आयोजित स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने मेन्स सीनियर 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। वेलकुमार ने 1ः24.924 सेकंड के समय के साथ फिनिश लाइन पार कर यह उपलब्धि हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत से एक दिन पहले ही उन्होंने 500 मीटर स्प्रिंट में 43.072 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला सीनियर मेडल था। वहीं, उसी शाम जूनियर कैटेगरी में कृष शर्मा ने 1000 मीटर स्प्रिंट का गोल्ड जीतकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण डाला। इस तरह भारत ने पहली बार इस प्रतियोगिता में डबल गोल्ड अपने नाम किया। आनंदकुमार इससे पहले भी भारतीय स्केटिंग को गौरव दिला चुके हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने चीन के चेंगदू में हुए वर्ल्ड गेम्स में 1000 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जो रोलर स्पोर्ट्स में भारत का पहला मेडल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व जताते हुए एक्स पर लिखा कि श्स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड जीतने वाले आनंदकुमार वेलकुमार ने धैर्यए गति और जज़्बे से इतिहास रचा है। उनकी उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी।श्

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47