टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ के लिए यह साल बेहद कठिन साबित हो रहा है। साल की शुरुआत में ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया कि उनके लिवर में ट्यूमर है। आगे की जांच में सामने आया कि दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर है और उनका ट्यूमर कैंसरस है। डॉक्टरों ने ट्यूमर निकालने की सलाह दी और एक्ट्रेस ने बिना देरी किए ऑपरेशन भी करा लिया।
इलाज के दुष्प्रभावों की अब मुझे आदत हो गई हैए लेकिन बाल झड़ना आज भी मुझे बहुत डरा देता है। जब मैं नहाकर आती हूं तो लंबे समय तक चुपचाप बैठी रहती हूंए किसी से बात नहीं करती। ये मेरे लिए बेहद कठिन समय होता है।
मई 2025 में जब दीपिका को पेट दर्द हुआ थाए तब वह अस्पताल गईं और वहीं जांच में सामने आया कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। इस खबर ने न केवल दीपिका बल्कि उनके पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
वर्तमान में दीपिका अपने स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट्स व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स भी शेयर कीं। रिपोर्ट्स के मुताबिकए तीन महीने बाद हुए ट्यूमर मार्कर टेस्ट और लिवर फंक्शन टेस्ट (स्थ्ज्) सामान्य आए हैं। नतीजे अच्छे होने के कारण डॉक्टरों ने एफएपीआई स्कैन को फिलहाल टाल दिया है और सलाह दी है कि यह टेस्ट दो महीने बाद दोहराया जाएगा।
