आज़मगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन मोड़ पर बीती रात दो बाइकों की आमने.सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जौनपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि एक का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। मृतकों की पहचान सैफ (16) और कसारु (18) के रूप में हुई है, दोनों सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव के निवासी थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गगन (20) और अभिषेक (20) निवासी सहनू डीह, थाना बरदह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर जौनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अभिषेक की भी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार राशिद को हल्की चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। इनमें से दो ने हेलमेट नहीं पहना था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आज़मगढ़ भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
