आगरा। कलेक्ट्रट परिसर स्थित कर्मचारी संघ कार्यालय में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से 3 कूलर और 2 कुर्सियां उठा ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।
कर्मचारियों का कहना है कि सामान की कीमत भले ही अधिक न हो, लेकिन चोरों का हौसला इस बात से साफ झलक रहा है कि उन्होंने कलेक्ट्रट जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में भी चोरी को अंजाम दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
