बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लगातार अपने करियर में झटके लग रहे हैं। हाल ही में उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट (Spirit) से बाहर होना पड़ा था और अब खबर है कि दीपिका को मेगा बजट फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ के सीक्वल से भी हाथ धोना पड़ा है।वैजयंती मूवीज ने अपनी एक्स (Twitter) प्रोफाइल पर आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा कि दीपिका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। प्रोडक्शन हाउस ने कहा, “सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। Kalki2898AD जैसी फिल्म उस समर्पण और प्रतिबद्धता की हकदार है जो हम चाहते हैं। हम दीपिका के भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के वर्क कमिटमेंट्स के चलते मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई। इस कारण 2027 में रिलीज होने जा रहे ‘Kalki 2898 AD Cinematic Universe’ के दूसरे भाग में दीपिका नजर नहीं आएंगी।गौरतलब है कि साल 2024 में रिलीज हुई Kalki 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की थी। प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी।
