दिल्ली पुलिस का एक्शन: गैंगस्टर गुड्डू हाफ एनकाउंटर में ढेर

demo pic 2025 09 19T111359.749

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुड्डू का हाफ एनकाउंटर किया। गुड्डू शालीमार बाग इलाके में हुई हत्या के मामले में फरार था और उस पर बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। पुलिस के पकड़ने की कोशिश पर गुड्डू ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया। फिलहाल उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार तड़के NCR में गैंगस्टर्स के 58 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार हुए और 36 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को भी अरेस्ट किया। छापेमारी में हथियार, बुलेटप्रूफ SUV, 50 लाख रुपये कैश और सोना बरामद किया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47