भारत में Apple का iPhone 17 सीरीज लॉन्च हो गया। मुंबई के BKC जियो सेंटर Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ लगी, जिसमें अफरा-तफरी के बीच कुछ लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया।
लोग सुबह से कतार में लगे थे और कई रात भर इंतजार कर रहे थे। ग्राहक अमन चौहान और इरफान ने नए iPhone 17 Pro Max खरीदने का अनुभव साझा किया। दिल्ली के साकेत स्टोर के बाहर भी लंबी कतारें देखी गईं।
