आगरा I पिछले कुछ दिनों की गर्मी और उमस के बाद आज दोपहर लगभग 12 बजे तेज बरसात हुई, जिसने लोगों को गर्मी से राहत दी। हरीपर्वत, मदिया कटरा, राजामंडी, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा और संजय प्लेस सहित कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। सदर इलाके में पहले बूंदाबांदी हुई, जो बाद में तेज बारिश में बदल गई।
सितंबर का आधा महीना बीत चुका है और पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में अधिक बारिश की संभावना नहीं है और आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है।
