अयोध्या में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस मालिक सहित कई गिरफ्तार

demo pic 2025 09 20T170717.828

उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान गेस्ट हाउस के मालिक गणेश अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 11 लड़कियों को भी पकड़ा गया

अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। कमरों में मौजूद लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना गणेश अग्रवाल इन लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाया था। पुलिस ने प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47