गुजरात के पोरबंदर सुभाषनगर जेट्टी पर लंगर डाले एक नाव में आग लग गई। जामनगर स्थित एचआरएम एंड संस की यह नाव चावल और चीनी से भरी हुई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चावल से लदी नाव में आग तेजी से फैल गई, इसलिए इसे समुद्र के बीच में खींचा गया। जानकारी के मुताबिक, यह नाव सोमालिया के बोसासो जा रही थी। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
बता दें, इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भी तीन कारखानों में आग लग गई। नेमावर रोड के पालदा क्षेत्र में हुई इस घटना में दवा की पैकेजिंग और चॉकलेट के कारखानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि पास के खिलौना कारखाने को कम क्षति पहुंची। उप निरीक्षक रूपचंद पंडित ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
