चार्ली किर्क की पत्नी ने हत्यारे को किया माफ, कही बड़ी बात

demo pic 2025 09 22T141335.957

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और राइटविंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के बाद रविवार को एरिज़ोना के स्टेट फार्म स्टेडियम में उनकी शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस शोकसभा में किर्क की पत्नी एरिका किर्क ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने पति की हत्या के आरोपी टायलर रॉबिन्सन को माफ कर दिया। एरिका ने कहा, “मेरे पति चार्ली युवाओं को बचाना चाहते थे। मैं उसे माफ करती हूँ।”

शोकसभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वरिष्ठ अमेरिकी मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। ट्रंप ने किर्क को “आजादी के लिए शहीद जवान” बताया और कहा कि उनकी विरासत आने वाले समय में भी जीवित रहेगी। हाल ही में एरिका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी को पिता की मौत के बारे में समझाती दिखाई दीं। वह कहती हैं, “बेबी, डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं। घबराओ मत। वो यीशु के साथ एक जरूरी काम के लिए यात्रा पर गए हैं, ताकि तुम्हारे पसंदीदा चीज़ों का खर्च उठा सकें।”

चार्ली किर्क का निधन 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में ‘टर्निंग प्वाइंट यूएसए’ के ‘अमेरिकन कमबैक टूर’ के दौरान हुआ। वह ‘प्रूव मी रॉन्ग’ डिबेट में स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किर्क 2012 में 18 साल की उम्र में टर्निंग प्वाइंट यूएसए (TPUSA) की स्थापना कर चुके थे। यह अमेरिका का प्रमुख कंजर्वेटिव छात्र संगठन है, जिसने 800 से अधिक कॉलेजों में शाखाएं स्थापित की हैं और युवा कंजर्वेटिव वोटरों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47