जमीन के लिए पति ने पत्नी और ससुर को मौत के घाट उतारा

demo pic 2025 09 22T145733.117

गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कुम्हारनपुरवा गांव में सोमवार को जमीन विवाद में सनसनीखेज वारदात हुई। युवक पवन ने अपनी पत्नी संगीता और ससुर मंगल की हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। महिला के शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ पाया गया, जिससे आशंका है कि करंट लगाकर हत्या की गई। संगीता की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि ससुर मंगल को अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47